Chhattisgarh: आज से 48 घंटे के लिए 'ड्राई डे', चुनाव के चलते शुक्रवार शाम 7 बजे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में ऐसे लोग जो शराब का सेवन करते हैं उनके लिए यह खबर है कि बुधवार की शाम 5 बजे से 48 घंटे शुक्रवार की शाम 7:00 बजे तक प्रदेश में शराब दुकानों पर ताला लग गया है।
यह नियम उन स्थानों पर लगाए गए हैं जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव होने हैं। बाकी अन्य क्षेत्र जहां चुनाव पहले चरण में हो चुके हैं लेकिन वह चुनावी क्षेत्र से लगा है वह क्षेत्र में भी शराब दुकानों को खोलने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने शराब को लेकर जो नियम है उसे सख्त करते हुए यह आदेशित किया है कि ऐसे लोग जो अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक जगह पर शराब पीना, शराब से चुनाव पर प्रभाव डालते हुए पकड़े जाएगें उनपर आबकारी के नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। इसके सांथ ही उन्हे सीधा जेल में बंद कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें कुल 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं जिनके भाग्य का फैसला दूसरे चरण के मतदान में किया जाएगा। 958 प्रत्याशियों में से 827 पुरुष, 130 महिला उम्मीदवार और 1 ट्रांसजेंडर चुनाव के मैदान में है।
दूसरे चरण में होने वाले वोटिंग में एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं इनमें से 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष वोटर्स और 81 लाख 72 हजार 171 महिला वोटर्स इसके साथ-साथ 684 ट्रांसजेंडर वोटर्स प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर कल 18 हजार से ज्यादा मतदान केदो के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications