CHHATTISGARH: अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर बोले Congress MP दीपक बैज, खुद की गारंटी नही, वो गारंटी दे रहे हैं
AAM ADMI PARTY DEEPAK BAIJ: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस और भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में अपनी एंट्री कर ली है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रायपुर में चुनावी ताल ठोकते हुए 10 वादों को पूरा करने की गारंटी दे डाली, तो वहीं कांग्रेस ने भी करारा जवाब दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही वो गारंटी दे रहे हैं।

कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा कि केजरीवाल जिन वायदों की गारंटी की बात कर रहे छत्तीसगढ़ में वे सारी लागू है। बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है, वह छत्तीसगढ़ की जनता को गारण्टी दे रहे है। आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। आप पार्टी पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा को तो पूरा कर ले।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, चुनाव जीते, तो AAP पूरे करेगी यह वादे
बैज ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी से परेशान है। पंजाब में किसान आये दिन सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बड़ी बड़ी बात कर केजरीवाल सिर्फ राजनीतिक खानापूर्ति कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाउनहाल में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपना गारंटी कार्ड भी जारी किया।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल की महाविद्यालय छात्रों के हित में की गई घोषणा पर अमल शुरु












Click it and Unblock the Notifications