छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, चुनाव जीते, तो AAP पूरे करेगी यह वादे
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जनता से आम आदमी पार्टी को मौका देने की अपील की। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने की सूरत में 10 बड़े कामो को पूरा करने की गारंटी दी। केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो 24 घंटे बिजली फ्री दी जाएगी।

केजरीवाल छत्तीसगढ़ की जनता से 10 गारंटी दी
(1) छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मुफ्त में बिजली मिलेगी, नवंबर 2023 तक बकाया बिजली बिल को माफ किए जायेगा।
(2) केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी स्कूलों के टीचर को नियमित करेंगे।
(3) इलाज के लिए टेस्ट फ्री किया जायेगा, मोहल्ला क्लिनिक के माध्यम से सबका इलाज फ्री में होगा।
(4) छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को तीन हजार रूपये महीना दिए जायेंगे।
(5)राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए गारंटी दी।
(6)छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
(7)भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ। भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। बिना पैसे दिए काम होंगे। घर पहुंच सेवा मिलेगी।
( 8) छत्तीसगढ़ के जवान को शहीद होने पर 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
(7) सरकारी दफ़्तर में काम करवाने नहीं जाना पड़ेगा, छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा।
(9)छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
(10) केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों और आदिवासियों को एक गारंटी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें CG NEWS: हड़ताल पर गये सहायक शिक्षक संवर्ग के विरूद्ध होगी कार्यवाही, निर्देश जारी












Click it and Unblock the Notifications