छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने किया सोनिया गांधी पर कटाक्ष, कहा- कांग्रेस की दुर्गति देश देख रहा है

Sundargarh Loksabha: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जामपाली में जनसभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में आज हमारा पांचवा दिन है और बीते दिन नवरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी, बरगढ़, बलांगीर सहित कई लोकसभाओं में जाना हुआ है। ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। इस बार परिवर्तन अवश्य होगा।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में 25 साल की बीजेडी सरकार को यहां की जनता उखाड़ के फेंकने वाली है और डबल इंजन की सरकार बनाने वाली है। सभी जानते हैं कि मोदी जी तो प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो सबको लगता है कि इस बार प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा।

cg news

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के एक साथ प्रचार करने के सवाल पर साय ने कहा कि चुनाव प्रचार तो सभी करेंगे , लेकिन आज कांग्रेस की क्या दुर्गति है वो पूरा देश देख रहा है। आज देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार लाएगी नक्सल मामलों के लिए नई पुनर्वास नीति, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+