छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- मोदी 140 करोड़ के परिवार के मुखिया
Chhattisgarh News: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के 'परिवारवाद' तंज पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को दुर्ग में कहा कि कल लालू प्रसाद यादव ने टिप्पणी की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई परिवार नहीं है, प्रधानमंत्री मोदी के परिवार जितना बड़ा तो किसी का परिवार नहीं है, उनके परिवार में 140 करोड़ सदस्य हैं, वह 140 करोड़ के परिवार के मुखिया हैं।

ज्ञात हो कि रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जनविश्वास महारैली' के दौरान राजद के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है, तो हम क्या कर सकते हैं। लालू ने आगे कहा था कि वह राम मंदिर के बारे में डींगें हांकते रहते हैं। वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा के मुताबिक एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने बदला X का बायो, नाम के आगे लिखा Modi Ka Parivar












Click it and Unblock the Notifications