छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने नन्हे नाती पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर साझा की सुंदर कविता और वीडियो
Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोशल मीडिया में अपने नाती के साथ वीडियो साझा किया है। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद उनका अपने परिवार के नन्हे सदस्य के साथ खुशनुमा पल बिताने का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार सुबह ही उन्होंने इस वीडियों को शेयर किया,जिसे चंद मिनटों हज़ारों लोगों देखकर पसंद किया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने नन्हे से नाती वेदांश के साथ बिताए पलों का वीडियो शेयर साझा करते हुए एक प्यारी सी कविता भी लिखी है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन पर लिखा कि
प्यारा लगे मुझे मेरा नाती,
इसकी हर शरारत मुझे भाती।
इसकी प्यारी सी मुस्कान,
जैसे मिठाई की दुकान।
इसका सब पर चले जादू,
चाहे नानू हो या दादू।
मेरे घर आंगन का उजियारा
मेरा नाती "वेदांश" सबसे प्यारा।
बहरहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपने नाती पर प्यार लुटाता वीडियों और उनकी कविता को काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियों फेसबुक और एक्स के अलावा व्हाट्सएप पर भी जमकर वायरल होने लगा है।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव ने यूपीएसी-2023 में सफल अभ्यर्थियों को लगाया फोन, कहा- आपने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया












Click it and Unblock the Notifications