सीएम विष्णुदेव ने यूपीएसी-2023 में सफल अभ्यर्थियों को लगाया फोन, कहा- आपने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं ने UPSC CSE-2023 की परीक्षा में अपना झंडा गाड़ा है। राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर सफल अभ्यर्थियों से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सीएम साय ने अभ्यर्थियों से बातचीत में कहा कि आपने परिजनों के साथ-साथ प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

ज्ञात हो कि UPSC-2023 परीक्षा में रायपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 189वीं रैंक, 202वीं रैंक अनुषा पिल्ले, 452वीं रैंक अभिषेक डेंगे, नेहा ब्याडवाल को 569वीं रैंक, जिज्ञासा सहारे को 681वीं रैंक, प्रीतेश सिंह राजपूत को 697वीं रैंक और 881वीं रैंक रश्मि पैकरा को मिला है।
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया। रिजल्ट घोषित होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल होने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व भी सीएम विष्णुदेव ने एक संदेश जारी करके कहा था कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2023 के आये परिणाम में छत्तीसगढ़ के रायपुर की अनुषा पिल्लै और अभिषेक डेंगे, लोरमी के प्रीतेश सिंह राजपूत और बलरामपुर की रश्मि पैकरा का चयन हुआ है।आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने आपको संघ लोक सेवा में एक बेहतरीन करियर की शुरुआत दी है। पूर्ण विश्वास है कि आपके प्रयास आने वाले समय में हमारे देश और छत्तीसगढ़ के भविष्य को महत्वपूर्ण आकार देंगे।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में भरी हुंकार, कहा- हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी












Click it and Unblock the Notifications