समाजवादी पार्टी की साइकिल हो गई है पंचर, खजुराहों में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस,समाजवादी पार्टी को जमकर लताड़ा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक एक छत्र राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन लूट-लूट कर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी प्रधानमंत्री हुए लगभग सबके ऊपर कोई न कोई घोटाले का आरोप है। राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाला जैसा बड़ा आरोप है। तो वहीं मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती हो कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला इसके उदाहरण हैं। ऐसी कांग्रेस का समूल नाश करना है।
खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के प्रचार में पहुंचे सीएम साय ने चुटकी लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खजुराहो में भाजपा सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज़ करेगी। यहां कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं है। समाजवादी पार्टी को INDI अलायंस के समझौते में यहां सीट मिली है, पर यहां सपा की सायकल पंचर हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा टेक्निकल फॉल्ट के कारण समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन खारिज़ हो गया। इसलिए दावे के साथ कह सकता हूँ कि वीडी शर्मा जी यहां सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज़ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications