Chhattisgarh CM: शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंचे विष्णुदेव साय, पुरंदर मिश्रा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज शपथ लेने वाली है। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय की अगुवाई में अगले 5 साल तक सरकार में कौन- कौन मंत्री बनेगा? इस बात को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि यह तस्वीर आज शाम 4 बजे शपथ ग्रहण के साथ ही साफ़ हो जाएगी,लेकिन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में सुबह से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में कई चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।

बुधवार सुबह शपथ ग्रहण से पहले विष्णुदेव साय रायपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। पुरंदर मिश्रा छत्तीसगढ़ में ओड़िया समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े नेता हैं। बीते 2 दशकों में छत्तीसगढ़ के भीतर ओड़िसा से ताल्लुकात रखने वाले नागरिकों की संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है। इसके अलावा आगामी ओड़िशा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भी भाजपा के लिए पुरंदर मिश्रा की जीत मायने रखती है।
जानकार मानते हैं कि विभिन्न राज्यों के नतीजे बताते हैं कि लोगों को छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों का असर ओडिशा चुनाव पर भी पड़ेगा। ओडिशा के काफी लोग हैं। इस बीच पुरंदर मिश्रा के साथ विष्णुदेव साय का जगन्नाथ मंदिर पहुंचना संकेत दे रहा है कि पुरंदर मिश्रा को सरकार में अहम स्थान मिल सकता है।
पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने विजय दर्ज कर की है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा को बड़े अंतर से पराजित किया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications