Chhattisgarh: भाजपा के समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कहा- डबल इंजन की सरकार करेगी गारंटी पूरी
Chhattisgarh News: शनिवार को बस्तर दौरे पर आए सीएम विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम साय के भी जगदलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे। इस दौरान देव साय ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही हमने मोदी की गारंटी पर काम करना शुरू कर दिया है,जो वादे सरकार ने किए हैं, उन्हें पूरे किया जायेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा बस्तर के स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा था, इसलिए हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास मंजूर किए हैं। साथ ही तेंदूपत्ता के लिए किया गया वादा भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की कठिन परिस्थितियों पर काम करने का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हमारे कई कार्यकर्ताओं को बलिदान देना पड़ा हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, उन्ही की वजह से छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications