CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया महिला समूहों को फोन, चुनावी व्यस्तता के बीच लिया महतारी वंदन योजना का फीडबैक

Chhattisgarh CM: एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। हर दिन दो से तीन सभाएं ले रहे हैं। संगठन और पार्टी की बैठकों में शिरकत कर रहे हैं। चुनावी रणनीति को लेकर देर रात तक बैठकें कर रहे हैं। साथ में फाइलें भी निपटा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनावी व्यस्तता के बावजूद समय निकाल कर महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से मोबाइल पर सीधी बात भी कर रहे हैं।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगभग हर दिन चुनावी सभा में जाने के पूर्व कुछ महिला समूहों से मोबाइल पर जुड़ते हैं और उनका हाल-चाल पूछते हैं। साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि पहुँचने की जानकारी भी लेते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक की महिलाओं से स्वयं फ़ोन पर बात की और लाभ के बारे में पूछा। जिस पर महिलाओं ने साकारात्मक जवाब दिया और सीएम साय से कहा कि - "हमें महतारी वंदन का दो किश्त मिल चुका है, जिससे हम अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।" साय को योजना के लाभ के लाभ के बारे में बताते हुए महिलाएं अत्यंत खुश लग रही हैं, योजना को निरंतर चलाने का आग्रह मुख्यमंत्री से कर रही हैं।

सीएम साय को इसी बातचीत के दौरान बस्तर की महिला से पता चला कि कांग्रेसी कार्यकर्ता महतारी वंदन योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं कि यह योजना लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी। मुख्यमंत्री को मिला यह फीडबैक उनकी चुनावी सभा में भाषण का अंश बन गया। उन्होंने कोरबा कि सभा में इस पर कहा कि जब तक उनकी सरकार रहेगी तब तक महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने फ़ोन पर भी महिलाओं को आश्वस्त किया कि अगली बार भी उनकी सरकार बनाइये, योजना का लाभ उसके बाद भी मिलता रहेगा।

ऑडियो कॉल में स्व-सहायता समूह की एक महिला ने मुख्यमंत्री से कांग्रेस सरकार के दौरान उनके स्कूल ड्रेस सिलाई के काम को बंद करने, रोजगार छीने जाने की बात कही। जिस पर सीएम साय ने महिला समूह को हर संभव मदद करने की बात कही, उनको पुनः रोजगार दिलाने के लिए आश्वस्त किया। हितग्राहियों से मिल रहे साकारात्मक जवाब से मुख्यमंत्री भी खुश हैं और इसे सरकार के लिए संतुष्टि का विषय बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh:मतदान ड्यूटी में तैनात जवान शहीद, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+