Chhattisgarh:मतदान ड्यूटी में तैनात जवान शहीद, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीफ का एक जवान शहीद हो गया है। ज्ञात हो कि जवान देवेन्द्र कुमार चुनावी ड्यूटी पर बीजापुर में तैनात थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवान की शहादत पर गहरा दुख जताया है।

cg news
वीरगति को प्राप्त शहीद जवान का नाम देवेंद्र कुमार था। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी में काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। वह मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर सुरक्षा के लिए आउटर कोर्डेन पर मौजूद थे। इस बीच (यूबीजीएल) अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर का गोला फट गया। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल जवान को आनन फानन में इलाज के लिए जगदलपुर अस्पताल लाया गया,किन्तु इलाज के दौरान वह शहीद हो गए हैं ।

छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक लोकसभा सीट पर 58.14 % मतदान हुआ है। इस लोकसभा सीट के तहत माओवाद प्रभावित 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। यहां 3 3 तक ही वोटिंग होनी थी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच है।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Election: बस्तर में मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर ब्लास्ट में जवान घायल, सीएम विष्णुदेव ने जताया दुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+