Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की मुलाकात, भर्तियों के संबंध में हुई चर्चा
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस रमेश सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।

इस मुलाकात के बाद नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सीएम साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में मुख्य सचिव अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस. सुब्रमण्यम और विधि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, जनता ने किया आत्मीय स्वागत












Click it and Unblock the Notifications