छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने MP में जनसभाओं को किया सम्बोधित, वीडी शर्मा के लिए मांगे वोट
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। कटनी में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए खजुराहो लोकसभा की जनता का भरपूर सहयोग मिले, ये आग्रह करने आया हूँ। आप सभी खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाई वीडी शर्मा को जिताएं और उन्हें पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजें। मध्यप्रदेश की पूरी 29 की 29 सीटें भाजपा की झोली में डालें, ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

मध्यप्रदेश की धरती पर सीएम विष्णुदेव साय ने चुनावी मंच से कहा कि कि इतनी तपती गरमी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धोखा देने, लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, खुद ही गरीबी को बढ़ाया। इनके एक प्रधानमंत्री ने तो जनता के बीच कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गरीबों तक केवल 15 पैसा ही पहुँचता है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को बढ़ाया और खूब घोटाला भी किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी अगर एक रुपया भेजते हैं तो वो शत-प्रतिशत लोगों तक पहुँचता है। यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस की सरकार में। उन्होंने इंडी गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस साफ़ है और उसकी सहयोगी सपा का भी साइकिल पंचर है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया।
साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश एक थे, लेकिन 1 नवंबर 2000 को अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। इसलिए मध्यप्रदेश हमारा बड़ा भाई है और हम छोटे भाई हैं। आज बड़े भाई यहाँ आया हूँ तो यहाँ के चाचा-चाची, भैया-भाभी, मामा-मामी सबको मेरा जोहार। उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी क्षेत्र में आया हूँ, अपने सगा-समाज के बीच आया हूँ तो आप सबको भी मेरा जोहार। आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया उसके लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि जब भी मध्यप्रदेश आता हूँ, यहाँ की जनता से बहुत प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें समाजवादी पार्टी की साइकिल हो गई है पंचर, खजुराहों में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय












Click it and Unblock the Notifications