छत्‍तीसगढ़ सीएम ने लागू किए गए तीन नए कानूनों के बारे में कहा- ये पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण संभव हुआ

छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने आजादी के इतने सालों बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं, जिसे बदलने का समय आ चुका है। सीएम ने तीन नए कानूनों को लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच के कारण ये संभव हुआ है।

Chhattisgarh cm

मुख्‍यमंत्री साय ने ये बात रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में सहभागिता करते हुए कही।

सीएम ने कहा समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।उन्‍होंने आश्वासन दिया छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे।

नए कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के इस अवसर पर छत्‍तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

विजय वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा बेहतर कानून व्यवस्था देश के लिए बहुत अहम है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।

ये भी पढ़े- छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का दावा- सरकार मलेरिया उन्‍मूलन के लिए बेहतर कार्य कर रही

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीड़ित को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+