छत्तीसगढ़ सीएम साय ने बालिका दिवस पर बधाई देते हुए कहा- जब सशक्त होंगी बेटियां, तभी राष्ट्र बनेगा महान
National Girl Child Day 2024: आज 24 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। बेटियों को सशक्त और शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का लोगों से आह्वान किया। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेटियों की सशक्त बनाने पर जोर दिया और देश की बालिकाओं को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिए बालिकाओं को बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा बेटियां जब सशक्त होंगी बेटियां, तभी राष्ट्र बनेगा महान
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है, और यह जनजागरूकता से ही संभव है।












Click it and Unblock the Notifications