Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh CM Face: रमन सिंह का 'विकल्प' CM रेस में नाम, कौन हैं सांसद से बने विधायक अरुण साव?

Chhattisgarh CM Face: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है।

जानकारों की मानें तो बीजेपी आदिवासी या फिर ओबीसी चेहरे को छत्तीसगढ़ का सीएम बना सकती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इस रेस में पीछे दिख रहे हैं। उनके विकल्प के तौर पर अरुण साव का नाम चल रहा है।

Chhattisgarh CM Face Arun Sao

छत्तीसगढ़ सीएम की रेस में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद अरुण साव का नाम सबसे आगे चल रहा है। बिलासपुर जिले की लोरमी विधानसभा सीट से अरुण साव ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को पराजित किया है।

अरुण साव पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त 2022 में अरुण साव को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। साव को जब ये जिम्मेदारी दी गई थी तब कहा जा रहा था कि पार्टी, कांग्रेस के हावी होते छत्तीसगढ़ियावाद का जवाब लेकर आई है। भारतीय जनता पार्टी का ये फैसला चुनाव में सही साबित हुआ है। अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कई बार पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री का मुद्दा भी उठाया था‌। चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा था। साथ ही ओबीसी के नाम पर जातिगत जनगणना करवाने की घोषणा किया था।

अरुण साव ओबीसी समुदाय से आते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद हैं। छात्र राजनीति से ही संगठन में सक्रिय हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। इसलिए इनकी अहमियत को देखते हुए चुनाव से पहले इनको छत्तीसगढ़ टीम की कमान सौंपी गई। संघ परिवार में भी अच्छी पकड़ के चलते निचले स्तर पर पार्टी की नीतियों तक ले जाने का काम करने में इनकी मेहनत काम आई‌। इसीलिए अरूण साव मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे पहले है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+