छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बने बच्चों के काका, बच्चों ने जिद की, तो करवा दी हेलीकॉप्टर राइड

Chhattisgarh CM Bhupesh became the uncle of the children, the children insisted, then got the helicopter ride done

रायपुर, 6 मई। अपने प्रदेश स्तरीय दौरे की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबका दिल जितने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश मौजूदा मतदाताओं के अलावा भविष्य के मतदाताओं यानि बच्चो से भी खूब घुलमिलकर मुलाकात कर रहें हैं। शुक्रवार में उन्होंने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर पहुंचकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की औऱ उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली।इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल के बच्चो के साथ पारम्परिक खेलो में भी हाथ आजमाया।

bhupesh

इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को को राजगीत 'अरपा-पैरी के धार' गीत गाकर सुनाया। वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली नन्ही बच्ची स्मृति ने सीएम से पूछा मुख्यमंत्री जी मैं हेलीकॉप्टर में कब बैठूंगी? बच्ची को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब तुम 12वीं में जब टॉप करोगी, तो तुमको हेलीकॉप्टर में बिठाएंगे , लेकिन छोटी बच्ची अपनी जिद पर अड़ गई ,और उसने कहा- मुझे आपके साथ आज ही हेलीकॉप्टर में बैठना है। मासूम बच्ची की जिद को सीएम भूपेश टाल नहीं सके, उन्होंने नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए उसके साथ कई अन्य बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को 10वीं-12वीं में इस वर्ष जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था।

सीएम भूपेश बघेल ने बच्चो के अनुरोध पर रघुनाथपुर में स्कूल के बच्चों के साथ उनके घर से लाया टिफिन भी खाया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के बच्चों के आग्रह पर पारंपरिक लोक खेलों में भी हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, बाटी खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहां इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत करने के बाद उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा।इस दौरान उन्होंने पेड़ से गिरकर चोटिल हो चुकी नन्ही बच्ची से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान हर रोज पेड़ भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोविंदपुर में गांधीवादी समाजसेवी पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के समाधि परिसर में जामुन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दे रहे हैं। गौरतलब है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के मकसद से छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को भी महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है।

सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नदी तट वृक्षारोपण, जंगलों में फलदार वृक्षों का रोपण जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यावरण संवर्धन के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की इसी योजना के प्रचार के के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने हर पड़ाव के दौरान पूरे प्रदेश में पौधारोपण कर रहे हैं। गोविंदपुर में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत उन्होंने माता राजमोहनी देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जनता की चौपाल में सीएम भूपेश का एक्शन, नायक के अनिल कपूर की तरह किया ऑन स्पॉट फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+