'17 नवंबर तक सब लोग मजा लें,इससे चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा', ED के आरोप पर CM भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel On ED Allegation: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच महादेव बेटिंग ऐप का मामला जमकर उछल रहा है। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया है।
ईडी ने कहा है कि महादेव बैटिंग ऐप के प्रमोटर ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए हैं। ईडी के इन आरोपों पर अब सीएम बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

रायपुर में मीडिया से बात करते हुए जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ईडी के आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 17 नवंबर तक सब लोग इसका मजा लें। इससे (चुनावों पर) कोई असर नहीं पड़ेगा।
बीजेपी पर साधा निशाना
इसी के साथ बीजेपी पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जैसा कि मैं कह रहा हूं कि बीजेपी खुद चुनाव नहीं लड़ रही है। वो ईडी और आईटी के जरिए से चुनाव लड़ रहे हैं।
आकाओं के लिए छत्तीसगढ़ की खदानें चाहिए- बघेल
बीजेपी पर हमला करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि 17 तारीख तक ऐसे ही कहानी आती रहेगी। कभी कोई नाम आएगा, कभी कुछ आएगा। बीजेपी को पता है कि वो हार रही है। इनको अपने आकाओं के लिए छत्तीसगढ़ की खदानें चाहिए। मैं हर बार कह रहा हूं कि बीजेपी खुद चुनाव नहीं लड़ रही है, वे ईडी और आईटी के जरिए चुनाव लड़ रहे हैं।
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक जरूरी-बघेल
इसके अलावा महादेव ऐप मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसकी जांच 2 साल से चल रही है। जब तक ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक नहीं लगेगी, कुछ नहीं रुकेगा। ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों के लाखों फर्जी अकाउंट हैं। केंद्र सरकार को इनकी पहचान कर इन्हें बंद करना चाहिए।
आपको बता दें कि बीजेपी लगातार महादेव ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और कांग्रेस पर हमलावर हैं, जिसे लेकर कांग्रेस भी बीजेपी पर पलटवार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications