CM भूपेश बघेल के काफिले में शामिल हुई नई कार, नंबर प्लेट का विधानसभा चुनाव से है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिल में चमचमाती और मस्कुलर लुक वाली 12 नई SUV शामिल हुई है। सीएम के काफिल में शामिल हुई इस SUV का नंबर चर्चाओं में और विधानसभा चुनाव से भी खास कनेक्शन है।

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल के काफिल में आधुनिक सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को शामिल किया गया। चमचमाती मस्कुलर लुक वाली इस SUV में सीएम भूपेश बघेल अपनी शादी की सालगिरह (3 फरवरी) वाले दिन सवार हुए। सीएम बघेल के काफिल में शामिल हुई इस फॉर्च्यूनर का नंबर भी काफी चर्चाओं में और विधानसभा चुनाव से भी कनेक्शन है।क्योंकि, नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज BB है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में चमचमाती मस्कुलर लुक वाली तकरीबन 12 नई SUV शामिल हुई है। ये सभी गाड़ियां अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस हैं। भूपेश बघेल ने शुक्रवार की सुबह सीएम हाउस में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की विधि-विधान से पूजा की है। इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हैलीपैड के लिए रवाना हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल के काफिले में चल रही गाड़ियां कई साल पुरानी हो चुकी थीं। सुरक्षा कारणों से इन गाडियों को बदला गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री बघेल के काफिले में शामिल पुरानी गाड़ियां करीब-करीब एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी थी। इससे पहले मुख्यमंत्री के काफिले में 0004 नंबर की पजेरो गाड़ियां थीं। ये गाड़ियां तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में खरीदी गई थीं। तो वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिल के लिए 12 नई गाड़ी खरीदी गई है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था, जिनकी अनुशंसा पर 12 नई टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने का निर्णय लिया गया था।
सीएम बघेल के काफिल में शामिल हुई 4 बुलेट प्रूफ गाड़ी है, जो एडवांस तकनीक से लैस है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों को पंजाब में खासतौर पर कस्टमाइज करवाया गया है। जिनमें नेविगेशन सिस्टम, अलर्ट सिस्टम और कम्युनिकेशन के इक्विपमेंट लगाए गए हैं। मस्कुलर लुक वाली यह सभी गाड़ियां टोयोटा ब्रांड की है और हर एक एसयूवी की कीमत 20 लाख से ज्यादा है।
नंबर भी है एक खास कनेक्शन
मुख्यमंत्री बघेल के काफिल में शामिल हुई SUV का नंबर CG 02 BB 0023 है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री ने इस नई SUV को अपने काफिले में शामिल करने का दिन अपनी शादी की सालगिरह को चुना। इसलिए यह दिन और भी खास हो गया। मुख्यमंत्री का जन्म दिनांक 23 है और नवंबर-दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक और खास बात है इसके नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज BB। आमतौर पर सभी गाड़ियों में नंबर के पहले अल्फाबेटिकल सिस्टम अंकित किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी में BB का अर्थ भूपेश बघेल से निकाला जा रहा है।
Recommended Video
2018 में भूपेश बघेल की गाड़ी का नंबर 0023 ही था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बघेल बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी जिस फार्च्यूनर से प्रदेश का दौरा करके कांग्रेस के पक्ष में वोट मांग रहे थे, उस गाड़ी का नंबर भी 0023 ही था। तब वह कांग्रेस के 15 साल के सत्ता के वनवास को दूर करने के चुनावी मिशन में थे। इस भाग्यशाली अंक ने कांग्रेस को सत्ता दिलाई और उन्हें मुख्यमंत्री का ताज मिला। अब वह दोबारा सरकार बनाने के लिए भाग्यशाली अंक के वाहन से घूमेंगे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications