CG Election 2023: बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, दूसरी जगह लैंडिग के समय हिचकोले खाने लगा हेलीकॉप्टर
CM Bhupesh Baghel helicopter landing mistake: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेलिकॉप्टर लैंडिंग में पायलट की बड़ी चूक सामने आई है। पायलट की गलती की वजह से सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर दूसरी जगह पर लैंड किया गया।
बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर को हेलीपेड से 900 मीटर दूर उतारा गया। इस दौरान ये हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी आमसभा को संबोधित करने के लिए बिलाईगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान पायलट की गलती की वजह से बड़ी घटना होते-होते बच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री समेत सभी लोग किसी भी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के लिए तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। ऐसे में उनकी सभा के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा पायलट को लोंगिट्यूड और लैटीट्यूड को लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी। इस वजह से लैंडिंग वहां नहीं करायी जा सकी। पायलट ने अपनी गलती मनी है।
गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बाकी सभी लोग सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं आई है। हेलीकॉप्टर की दूसरी जगह सफल और सुरक्षित लैंडिंग हुई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण की 70 सीटों पर चुनाव 17 नवंबर को होगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगह-जगह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हो चुका है। दोनों चरणों का परिणाम 3 दिसंबर को एक साथ आएगा।












Click it and Unblock the Notifications