छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने की राष्ट्रपति मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात

सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अगस्त को ही दिल्ली पहुंच गए थे। शनिवार के दिन सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी ।

रायपुर/ नई दिल्ली, 06 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को अपने इस दौरे के दरमियान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की है। मुख्यमंत्री भूपेस बघेल ने नवनिर्वचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च संविधानिक पद की कमान संभालने पर बधाई दी है,तो वही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। सीएम भूपेश ने इन दोनों खास मुलाकातों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

bhupesh murmu modi

बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात करके छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत भी की है। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर शिमला जायेंगे ।

दरअसल सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अगस्त को ही दिल्ली पहुंच गए थे। शनिवार के दिन सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि मुर्मू जी की अगुवाई में भारत दुनिया में आगे बढ़ेगा। राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद सीएम भूपेश ने उनसे पहली मुलाकात की है। इसके पश्चात बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उन्हें बस्तर आर्ट से जुड़ा एक खास हस्तशिल्प भेंट किया है। दोनों नेताओ की इस मुलाकात को को सौजन्य मुलाकात बताया गया है। बताया जा रहा है कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भूपेश ने कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों कांग्रेस संगठन के आला नेताओ से भी मुलाकात की है।

सीएम भूपेश बघेल हिमाचल परदेस में कांग्रेस के सीनियर ऑब्ज़र्वर हैं। वह रविवार को दिल्ली से शिमला पहुंचेंगे। शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में कांग्रेस की बैठकें होनी हैं। बघेल सोमवार शाम तक रायपुर वापस लौटेंगे।

यह भी पढ़ें National Herald Case: सीएम भूपेश की दो टूक, केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान ,लेकिन जो हो रहा है वह तानाशाहीपूर्ण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+