गंगाजल पर भी लगा GST, सीएम भूपेश बघेल ने कहा - BJP चेहरा बेनकाब हो गया है
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हमेशा मुखर रहते हैं। छत्तीसगढ़ में चुनावी आचार संहिता लगने के बाद भी मोदी ही उनके निशाने पर बने हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्वीटर पोस्ट के ज़रिये पीएम मोदी पर निशाना साधा। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये उन्होंने गंगाजल पर जीएसटी लगाए जाने का विरोध कड़ा किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये सवाल किया कि गंगाजल पर भी GST!!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट को विस्तार देते हुए आगे लिखा कि जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है। मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें। अपने इस तीखे सवाल से सीएम भूपेश बघेल ने हिंदुत्ववादी छवि वाली भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के अधीन कार्य करने वाले भारतीय डाक सेवा के तहत डाकघर से मिलने वाले गंगाजल पर अब 18 % जीएसटी लगा दिया गया है। 2016 में मोदी सरकार ने गंगाजल आपके द्वार योजना शुरू हुई थी।ताकि हर व्यक्ति को गंगाजल आसानी से उपलब्ध हो सके।












Click it and Unblock the Notifications