Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने बदले मंत्रियों के प्रभार, जाने किसे किस जिले की मिली जिम्मेदारी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से 3 माह पहले छत्तीसगढ़ में बदलाव की जारी है। कांग्रेस सरकार ने पहले आइजी रेंज में बदलाव किया, उसके कुछ घंटे पश्चात ही मंत्रियों के प्रभार जिले में बदलाव कर दिया है। भूपेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बने टीएस सिंहदेव और नए मंत्री मोहन मरकाम के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद यह बदलाव किया गया है।इससे पूर्व पुलिस मुख्यालय ने निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद 66 निरीक्षक और 533 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया था।

इधर अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को कांग्रेस का गढ़ बन चुके मनेंद्रगढ़, कोरिया जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंत्री उमेश पटेल को जशपुर, मोहम्मद अकबर को दुर्ग, बालोद, जयसिंह अग्रवाल-जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सक्ती का प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें CG: जल-जीवन मिशन में अनियमितता, दो वर्षों के लिए फर्म ब्लैक लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications