CH Election Result 2023: 54 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में BJP को मिला बहुमत, 35 सीटों पर सिमटी कांग्रेस
Chhattisgarh Election Result 2023 BJP vs Congress: छत्तीसगढ़ में हुए 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। सामने आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई।

रुझान 8 बजे तक: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बहुमत हासिल करते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज कराई। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट कर रह गई।
रुझान शाम 6 बजे तक: छत्तीसगढ़ में बीजेपी 38+ सीटों पर लीड बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 26+ सीटों पर आगे चल रही है।
रुझान दोपहर 5 बजे तक: छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है और सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा 23 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रहा है और अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझान दोपहर 3:30 बजे तक: बंपर बहुमत के साथ भाजपा 42+ सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 30+ सीटों पर आगे चल री है और अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझान दोपहर 3 बजे तक: भाजपा 49+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 32+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे हैं।
रुझान दोपहर 2:30 बजे तक: भाजपा 50+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 32+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे हैं।
रुझान दोपहर 1:30 बजे तक: 54+ सीटों के साथ बीजेपी ने बनाई बढ़त। कांग्रेस 35+ सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां 1 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझान सुबह 12:30 बजे तक: 57+ सीटों के साथ बीजेपी ने बनाई बढ़त। कांग्रेस 31+ सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां 2 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझान सुबह 12 बजे तक: बीजेपी 54+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 33+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, बीएसपी 1 सीट और अन्य पार्टी 1 सीटों पर आगे हैं।
रुझान सुबह 11:30 बजे तक: बीजेपी 54+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 38+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 02 सीटों पर आगे हैं।
रुझान सुबह 11 बजे तक: बीजेपी 55+ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 33 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए है।
छत्तीसगढ़ में इस दिन हुआ था मतदान
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था और 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वोटों की गिनती से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजे में छत्तीसगढ़ के अंदर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी।












Click it and Unblock the Notifications