CM विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी का मुखौटा लगाकर पहुंची छत्तीसगढ़ की महिलाएं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेकर राज्य की कमान अपने हाथों में ले ली है। बुधवार को राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूदगी थी।

chhattisgarh modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, लिहाजा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गए। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई थीं। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह छलक रहा था। महिलाओं ने बताया कि हम लोग आज खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करा महिलाओं की मजबूती का रास्ता तैयार कर दिया है।

भाजपा कार्यकर्ता संगीता पंसारी ने बताया कि हम लोगों ने मोदी जी का मुखौटा लगाया है। इस तरह से हम उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना उन्होंने लाई है। इससे विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए वार्षिक मिलेंगे। संगीता ने बताया कि एक महिला की दिक्कतों की चिंता उन्हें है। मोदी जी को इस बात की चिंता है कि चूल्हा चौका करते वक्त उठता धुँआ बेटियों की तबियत खराब करता है। संगीता ने बताया कि वह सरगुजा संभाग से आई हैं। सरगुजा में महिलाएं इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि हमारे क्षेत्र के बेटे विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं सीतापुर विधानसभा से ही नीरू मिस्त्री 27 महिलाओं की टीम को लेकर आईं थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने में महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया है, सबसे अच्छी बात यह है कि वह महिलाओं को वार्षिक सहयोग राशि दे रहे हैं। महिलाओं के छोटे-छोटे खर्च के लिए यह उनकी अपनी बचत होगी। संतोषी पावले ने बताया कि गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने की घोषणा बहुत अच्छी है। परिवार के बजट में काफी कुछ तो गैस भरवाने में चला जाता है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हितों के लिए बहुत सोचते हैं।

यह भी पढ़ें विष्णुदेव साय नहीं, नंदकुमार साय होते छत्तीसगढ़ के सीएम? सत्ता में रहने की चाहत ने किया सत्ता से दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+