Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

cg news

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता, नंद कुमार बघेल का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते तीन माह से अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल बीते तीन महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज सोमवार सुबह करीब 6 बजे नंदकुमार बघेल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक नंद कुमार बघेल के दिमाग में खून का थक्का जमा था। इसके साथ ही उन्हें निमोनिया हो जाने से पूरे शरीर मे इंफेक्शन फैल गया था, जिसकी वजह से उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, नंद कुमार बघेल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+