Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सवाल, नान घोटाले की जाँच क्यों नहीं करती ED ?
Chhattisgarh ED: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में कितनी संपत्ति जब्त हुई खुलासा करना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास सरकार के काम पर है ।

Chhattisgarh Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, जिनके यहां छापा मारा गया है, ईडी को सब के संबंध में अलग-अलग जानकारी बताना चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने सवाल उठाया कि ईडी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित नान घोटाला मामले की जांच क्यों नहीं करती? और इस मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं हुई है?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में कितनी संपत्ति जब्त हुई खुलासा करना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास सरकार के काम पर है और जनता के बीच ईडी की कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं है। बघेल कहा कि, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, सभी क्षेत्रों में राजस्व में वृद्धि हुई है। राज्य के किसानों की आय बढ़ी है, हमारा वित्तीय प्रबंधन बाकी राज्यों से अच्छा है। बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा को राज्य का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
उन्होंने ट्वीटर पर कांग्रेस नेताओं के नाम ज़िक्र करते हुए सवाल पूछा कि ED वाले बताते क्यों नहीं है कि गिरीश देवांगन ,
रामगोपाल अग्रवाल, आरपी सिंह,सन्नी अग्रवाल,विनोद तिवारी के के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की है ? भाजपा कार्यकाल के 15 साल तक हुई लूट-खसोट की जाँच कब होगी ?
इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उसके द्वारा कथित तौर पर छत्तीसगढ़ के अवैध कोयला उगाही घोटाले में 51.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी के मुताबिक , 90 अचल संपत्तियां, लग्जरी वाहन, आभूषण और नकदी आईएएस रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, आरपी सिंह, विनोद तिवारी और राम गोपाल अग्रवाल की है।
यह भी पढ़ें कर्नाटक चुनाव और द केरला स्टोरी पर CM भूपेश बघेल ने दिया यह बयान












Click it and Unblock the Notifications