कर्नाटक चुनाव और द केरला स्टोरी पर CM भूपेश बघेल ने दिया यह बयान

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल ने चर्चित फिल्म " द केरला स्टोरी" को लेकर कहा कि भाजपा सांसद सरोज पांडेय जी को अगर पिक्चर दिखाना है, तो डॉ रमन सिंह जी और उनके परिवार वालों को दिखा दें, अभी मैं थोड़ा व्यस्त हूँ।

bhupesh kerala

The Kerla Story: कर्नाटक में कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन करने का वादा किया,तो कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मच गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंगबली भ्रष्टाचारियों के ऊपर गदा जरूर मारेंगे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चित फिल्म " द केरला स्टोरी" को लेकर कहा कि भाजपा सांसद सरोज पांडेय जी को अगर पिक्चर दिखाना है, तो डॉ रमन सिंह जी और उनके परिवार वालों को दिखा दें, अभी मैं थोड़ा व्यस्त हूँ।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडे ने 'द केरला स्टोरी' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। डॉ. सरोज पांडेय ने कहा कि द केरला स्टोरी वास्तव में छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है, यह देशभर की स्टोरी है। उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी' भारतीय समाज की सभी बेटियों को जागरूक करने, उन्हें लव जिहाद जैसी साजिशों से सावधान करने और उन्हें आतंकवाद का टूल्स बना देने की साजिश के विरुद्ध भी जागरूक करेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर CM भूपेश बघेल की दो टूक, चुनाव नजदीक हैं, ईडी रच रही है साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+