Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Cabinet Expansion: आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल फिर बने मंत्री, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Brijmohan Aggarwal Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर लिया है। उनके मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और लगातार 8 बार के विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को शामिल किया गया है। इस प्रकार बृजमोहन अग्रवाल मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। छत्तीसगढ़ में मोहन भैया के नाम से लोकप्रिय बृजमोहन अग्रवाल को राजनीती का चाणक्य भी कहा जाता है।

brijmohan agrawal chhattisgarh

रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वह अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदरलाल पटवा की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद 2003 लेकर 2018 तक रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 67,919 वोतों के अंतर से हराया है ।

मूलतः रायपुर के ही रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को हुआ था। कामर्स और आर्ट्स दोनों विषय से स्नातकोत्तर करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने कानून की पढाई की है। उन्हें संसदीय ज्ञान का महारथी माना जाता है। मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी दिया था।

बृजमोहन अग्रवाल ने केवल 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी। साल 1981 और 1982 के दौरान वह छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। 1984 में उन्होंने भाजपा की सदस्य ली थी। 1988 से 1990 तक वह भाजयुमो के युवा मंत्री भी रह चुके हैं। 1990 में वह पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए, तब वह राज्य के सबसे युवा एमएलए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतकर कीर्तिमान रचा है।

यह भी पढ़ें Raipur City South Chunav Result: बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतों से जीता चुनाव, महंत रामसुंदर दास को मिली हार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+