Chhattisgarh Cabinet Expansion: विष्णुदेव सरकार के एकमात्र एसीसी मंत्री बने दयालदास बघेल, जानिए जरूरी जानकारी
Chhattisgarh Cabinet Expansion: विष्णुदेव कैबिनेट के एकमात्र एसीसी मंत्री बने दयालदास बघेल, जानिए जरूरी जानकारी
Dayal Das Baghel Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मंत्रिमंडल में भाजपा के कद्दावर नेता दयाल दास को एक बार फिर मौका मिला है। नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल को जमीनी नेता माना जाता है, उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत सरपंच के पद से की थी। यह पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इस लिहाज से वह मौजूदा सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल हैं।

दयालदास बघेल पूर्ववती रमन सिंह सरकार में वाणिज्य, उद्योग, सहकारिता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भी थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था, किंतु लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के पीएचई मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्रकुमार को हराकर कर जीत हासिल की है। एक जुलाई 1954 को बेमेतरा जिले के ग्राम कुंरा में जन्मे दयालदास बघेल के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications