Chhattisgarh Cabinet Expansion: पीएम मोदी के गुरु का बेटा चौथी बार बना मंत्री, जानिए केदार कश्यप से जुडी बातें
Kedar Kashyap Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान पाने वालों में केदार कश्यप का नाम भी शामिल हैं। वह बस्तर संभाग के दिग्गज आदिवासी नेता होने के साथ आरएसएस कैडर में विशेष स्थान रखते हैं।वह नारायणपुर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा संगठन के लिए 2023 में चुनाव अभियान के दौरान काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केदार कश्यप भाजपा के दिवंगत नेता बलीराम कश्यप के पुत्र हैं, जो बस्तर के सांसद रहने के अलावा वहां के कद्दावर आदिवासी नेता थे। 05 नवंबर 1974 को जन्मे केदार ने पीजी तक पढ़ाई की है। उनका व्यवसाय कृषि से जुड़े केदारनाथ कश्यप की शादी 4 मई, 2001 को शांति कश्यप के साथ हुआ थी। जिससे उनका एक पुत्र और 2 पुत्रियां हैं।
पहली बार चुनाव जीते ही बने थे मंत्री
बस्तर के फरसागुड़ा, भानपुरी निवासी केदार कश्यप साल 2000 में सदस्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिला बस्तर के बस्तर ब्लाक में जनपद सदस्य भी थे। 2003 में केदार कश्यप पहली दफा विधायक निर्वाचित हुए। 2008 में दूसरी और 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।
केदार कश्यप ने जब पहली बार चुनाव जीता था,अब ही उन्हें राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में दिया गया था। 2008 में चुनाव जीतकर वह आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बने। 2013 में फिर उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया। लगातार चुनाव जीतने के बाद वह 2018 कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप से चुनाव हार गए थे। इस बार वह फिर चुनाव जीतकर नारायणपुर से विधायक बने हैं।
केदार कश्यप के पिता को मोदी मानते थे गुरु
केदार कश्यप के पिता को पीएम मोदी अपना गुरु मानते थे। छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बलिराम कश्यप मेरे गुरु की तरह काम करते थे। दरअसल 1998 में नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रभारी थे। तब बस्तर अंचल के बड़े आदिवासी नेता बलिराम कश्यप के अंदरूनी इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करते थे। बलिराम कश्यप बस्तर संभाग से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे थे। वह 1998 से 1999 तक लोकसभा सांसद रहने के अलावा 1972 से 1992 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे।
यह भी पढ़ें CG Election: करोड़पति पूर्व मंत्री केदार कश्यप की संपत्ति 29 लाख घटी, 5 साल में सिर्फ खरीद पाए 10 ग्राम सोना












Click it and Unblock the Notifications