Chhattisgarh: बृजमोहन अग्रवाल ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित, रिकॉर्ड तोड़ जीत का लक्ष्य किया तय

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकताओं सम्मेलन में उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता से इतना आत्मीय स्नेह और प्रगाढ़ संबंध है कि मैं इसे शब्दों में नही बया कर सकता। पहले जब रायपुर दक्षिण विधानसभा के अलावा जब अन्य विधानसभाओं में जाता था, तो जनता कहती थी कि आप हमारे अपने हैं और शायद यही कारण है कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की टिकट दी,जिससे मैं सिर्फ एक नही अपितु रायपुर लोकसभा की सभी 9 विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा कर सकूं।

cg news

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की एक एक ईंट भाजपा सरकार ने रखी आप सभी जब जनता से पूछेंगे की यह निर्माण किसने करवाया तो उनका भी जवाब यही होगा कि भाजपा ने बृजमोहन, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर ने बनाया, तो उनके बीच जाकर हक़ से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की मांग करना है । कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां वोटिंग 62% हुई और 60 हजार से अधिक मतों से मुझे विधायक बनाया अब आप सभी को और अधिक मेहनत करके दक्षिण विधानसभा का वोट प्रतिशत 75% तक ले जाने हेतु मेहनत करना है और तब जाकर हम लोकसभा चुनाव के 1 लाख से अधिक वोटों की लीड हासिल कर सकेंगे ।

वही रायपुर लोकसभा के मौजूदा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपने-अपने मोर्चे से संबंधित वर्ग में समूह बनाकर डोर टू डोर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनहितों की योजनाओं से जनता को अवगत करवाएं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं जिससे प्रदेश की जनता सीधा लाभान्वित हो रही उन सभी योजनाओं से अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें Raipur Lok Sabha seat: भाजपा की बैठक में बोले बृजमोहन अग्रवाल , मैंने खुद के लिए नहीं, कमल के लिए वोट मांगा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+