Raipur Lok Sabha seat: भाजपा की बैठक में बोले बृजमोहन अग्रवाल , मैंने खुद के लिए नहीं, कमल के लिए वोट मांगा है
Raipur Lok Sabha: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम के भाजपा पार्षदों और छाया पार्षदों की बैठक हुई। लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में रायपुर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल फूल छाप लोगों की जुबान पर होना चाहिए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मेरे लिए पार्टी ही सर्वोपरि रही है, मैंने अपने लिए नहीं कमल निशान के लिए ही जनता से वोट मांगा है। मेरे लिए और हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी सबसे पहले है।

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कहा कि आप सभी छोटे व्यापारी जैसे ठेले, खुमचे, किराना दुकान से सीधा संपर्क कर बीजेपी के पक्ष में अपना मत रखें और मतदान करवाने के लिए सहयोग का आग्रह करें, साथ ही मंदिरों, धार्मिक लोगों और सामाजिक प्रमुखों से समेत हमारे दिनचर्या से जुड़े लोगों के समक्ष भी बात रखे।
बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जनहित के अनगिनत कार्य कर रही है और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से भारत का हर नागरिक लाभान्वित हो रहा हैं। अग्रवाल ने सभी पार्षदों की उपस्थिति में अबकी बार 400 पार लिखित टी शर्ट लोकार्पित किया। जिसे रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं को वितरित किया जायेगा।'
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सही रणनीति, उचित निर्णय और पूर्ण विश्वास किसी भी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं। जीत का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की भलाई और समाज की उन्नति के लिए काम करना होना चाहिए। रायपुर जिला शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमे अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई तक पूरी तरह से पार्टी को समर्पित रहने की प्रण लिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी को वार्ड स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है जिससे हर कार्य सूक्ष्मता से अंतिम इकाई तक सुगमता से पहुंचे और एक बेहतर सामंजस्य स्थापित किया जा सके। लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में आहूत इस बैठक में रायपुर लोकसभा से सांसद सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी संबोधित किया। सांसद सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर लोकसभा की विजय इतनी ऐतिहासिक हो की कभी ना टूटने वाला कीर्तिमान स्थापित किया जा सके। इसके लिए हम सबको अपने आपको पूरी तरह झोंकना पड़ेगा। इसके लिए हमे दिन रात हमे इस तरह को मेहनत करनी है जैसे खुद ही प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें CG: भाजपा रायपुर लोकसभा संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, बृजमोहन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश












Click it and Unblock the Notifications