Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव के लिए रिचार्ज होंगे भाजपा कार्यकर्ता, रायपुर में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भीतर जागृत हुए उत्साह अभी कम नहीं हुआ है। भाजपा ने अब आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा संगठन ने कार्यकताओं की ऊर्जा बरकरार रखने के लिए बुधवार को राजधानी रायपुर में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया है।

bjp cg

भाजपा नेता सौरभ सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विजय, जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्राप्त की है। भाजपा अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए कल इंडोर स्टेडियम रायपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहा है।

भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार के आतंक और भय से लड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता तक केंद्र की मोदी सरकार की योजना व छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा सरकार की उपलब्धियां को लगातार पहुंचाया। बुधवार को उन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, समस्त मंत्री गण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सुबह 11:00 करेंगे.।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+