Chhattisgarh: सक्ती में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, किरण सिंहदेव ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत
Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी के विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की श्रृंखला में सोमवार को सक्ती में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में हुँकार भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत ऊर्जा और शक्ति है। प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लेकर इस कार्यकर्ता सम्मेलन से हम सब लेकर जाएँ। इस लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण दिखाई दे रहा है। देव ने कहा कि देश का विकास, देशवासियों का विकास और छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार में तेजी से होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि आज देश और प्रदेश के एक-एक घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ पहुँच रही हैं। लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के सभी स्थानों पर लाभार्थी खुद इन योजनाओं के लाभ गिना रहे थे। देव ने कहा कि तीन महीने में ही भाजपा की प्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। पाँच साल तक छत्तीसगढ़ में झूठी, मक्कार, अत्याचारी, दुराचारी कांग्रेस की सरकार थी, उससे प्रदेश की जनता ने ऊबकर भाजपा को भरपूर प्रेम दिया, समर्थन देकर कांग्रेस को ठिकाने लगा दिया। तीन महीने में प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किए हुए वादे तेजी से पूरे करके जन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है। प्रदेश में आज कोई व्यक्ति, परिवार, वर्ग और समाज नहीं मिलेगा जिन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो।
देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने पहुँचने नहीं दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने पहली ही कैबिनेट में पाँच महत्वपूर्ण फैसले लिए। इन पाँच महत्वपूर्ण फैसलों की गूंज छत्तीसगढ़ के घर-घर तक, कोने-कोने तक पहुँचनी चाहिए और यह काम हमारे कार्यकर्ता मनोयोग से करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति नहीं, राष्ट्र नीति करती है। देश का वैभव, देश का सम्मान देशवासियों का सम्मान पूरे विश्व में प्रदेश की जनता-जनार्दन देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने यह साबित किया कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। देव ने कटाक्ष किया कि पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो बोलते ही नहीं थे क्योंकि रिमोट कंट्रोल से चलते थे। देव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह अवसर है, आप सब प्रण कर लीजिए। जब तीन महीने में मोदी की गारंटी की योजनाएँ पूरी हो सकती हैं, तो अभी तो पाँच साल बचे हैं। इसलिए जरूरी यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के विश्वास और लक्ष्य के अनुरूप प्रदेश की सभी 11 की 11 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेंट करने के लिए हम सब संकल्पित हों।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- चुनावी तैयारियों में भाजपा कांग्रेस से आगेc












Click it and Unblock the Notifications