छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव ने कोरापुट में प्रचार, कहा- ओडिशा विकास से कोसो दूर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने शुक्रवार को कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोरापुट से भाजपा प्रत्याशी कालीराम मांझी तथा रायगड़ा से विधानसभा प्रत्याशी बसंत उल्का के पक्ष में प्रचार किया। किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की तरक्की पर रिवर्स गेयर लगा दिया है, जिससे प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है।

किरण देव ने कहा कि ओड़िशा में जनकल्याण की एक भी योजनाएं पारदर्शिता से लागू नहीं हो रही हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि राज्य के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर विकसित भारत और विकसित ओडिशा को लेकर आप सभी अपना योगदान तय करें।

cg news

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में नौकरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों की ही कहीं सुनवाई नहीं है तो सामान्य जन की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। किरण देव ने कहा कि ओडिशा में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन हमें मिल रहा है। राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत रही है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम सामने आएगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, भारत की डेमोग्राफी का चेंज होना बहुत बड़ा खतरा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+