Chhattisgarh BJP: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- चोरी ऊपर से सीना जोरी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज होते है हाय तौबा मचाना ,उन्हे हार से बचा नही पाएगा। बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल भयंकर हार के डर से वह विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे है जिससे उन्हें कोई लाभ नहीं होगा।

cg news jpg

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जहां तक महादेव एप का विषय है, तो कांग्रेस के समय से ही इसकी जांच प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, ऐसा तब की कांग्रेस सरकार का भी दावा था। आंध्र और तेलंगाना ने इस केस को ईडी को सौंप दिया। तब इसके बाद ईडी इसमें हाथ ना डालें, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं छत्तीसगढ़ में किस दर्ज किया। अब अपने ही बने हुए जाल में खुद फंस गए हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि इस मामले में जुड़े हुए जितने गिरफ्तार हुए हैं और जितने अधिकारियों का नाम उसमें शामिल है उनसे भूपेश बघेल जी का क्या संबंध है? यह भूपेश बघेल को सार्वजनिक करना चाहिए। रानू साहू जिनके ऊपर कोयला घोटाला का मामला सामने आ चुका था उसके बाद रानू साहू को हटाकर अच्छी जगह में पदस्थ करने वाले कौन लोग हैं। छत्तीसगढ़ में चाहे कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला, गोठान घोटाला, पीडीएस घोटाला हो चाहे डीएमएफ घोटाला हो और न जाने कितने घोटाले हुए हो अभी तो सिर्फ एक घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री का नाम आया है, जिससे वह घबरा गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि अब जब कारवाई आगे बढ़ी हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना साबित करता है कि सारी दाल ही उसकी काली है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर इसका हिस्सा कहां तक पहुंचता था, यह अभियुक्तों के वीडियो से भी सामने आया ही था। समाचारों में काफी कुछ इससे पहले भी आ ही चुका है। ईडी की जांच में स्पष्ट रूप से सामने आया था कि असीमदास नामक व्यक्ति के कब्जे से जो 5.39 करोड़ रुपए ईडी ने बरामद किए थे, उसे भूपेश बघेल को पहुंचाने के लिए दिया गया था, ऐसा असमीमदास ने कहा था। इसी तरह से जो वीडियो शुभम सोनी का दुबई से जारी हुई था, उसमें भी करोड़ों की रकम आरोपी भूपेश बघेल को देने की बात सामने आयी थी। आज भी आप गूगल पर 508 करोड़ टाइप करें तो भूपेश बघेल जी के कारनामे सामने आएँगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा का होगा वैकल्पिक विषय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+