Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही चलने लगा बुलडोजर, खौफ में भू-माफिया
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। वहीं अब राजधानी में बुलडोजर गर्जना शुरू हो गया है।
जानकारी अनुसार रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित करीब 50 अहाते और नॉनवेज की दुकानें और होटलों को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।

दरअसल, रायपुर का छोटा पारा और बैजनाथ पारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल ने अवैध कब्जा हटाने का वादा किया था। सरकार में आते ही प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने इन अवैध रूप से बने अहातों और दुकानों की नगर निगम से शिकायत की थी। पास में बने सेलम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी इस क्षेत्र में छेड़खानी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूपेश सरकार में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद कार्रवाई का वादा किया था। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के दो दिन बाद ही इन अवैध दुकानों पर बुलडोजर की कार्यवाही होना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे बनीं करीब 50 दुकानों को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस और रायपुर कलेक्टर ने की है।












Click it and Unblock the Notifications