Chhattisgarh Ministers: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागो का बंटवारा हो गया है। ज्ञात हो कि 22 दिसंबर को 9 मंत्रियों ने कैबिनेट की शपथ ली थी। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन ,खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन विभाग रखे हैं, इसके अलावा वह सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए है,वह भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा।

vishnudev sai

छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम मंत्रियों के विभागो की सूची जारी कर दी है। इसमें दोनो उप मुख्यमंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है,वही डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृहमंत्री बनाया गया है। इसके साथ पंचायत और ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा और रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा भी वह संभालेंगे।

यह है छत्तीसगढ़ की नई कैबिनेट

(1) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

(2) उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

(3) उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

(4) लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग

(5) बृजमोहन अग्रवाल
स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग

(6) रामविचार नेताम
आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग

(7) केदार कश्यप
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग

(8) दयालदास बघेल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग

(9) टंकराम वर्मा
खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

(10) ओपी चौधरी
वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं संख्यिकी विभाग

(11) लखनलाल देवांगन
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग

(12) श्याम बिहारी जायसवाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा बीस सूत्रीय कार्यन्वयन विभाग

यह भी पढ़ें Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ जीतने के बाद लोकसभा की तैयारियों में जुटी BJP, शुरू होगा बैठकों का दौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+