छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सरकार ने बताया- शराब से हुई कितनी कमाई
भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने मंत्री कवासी लखमा से लिखित में सवाल पूछा गया कि आबकारी विभाग से कितने राजस्व की प्राप्ति हुई ? जिसके लिखित जवाब में 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 के मध्य का आंकड़ा पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच काफी गहमागहमी देखी जा रही है। शुक्रवार को तीसरे दिन की कार्यवाही में शून्यकाल के दौरान सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का मुद्दा गूंजा। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के मुंडन कराने का मामला स्थगन के दौरान उठाया। इसके अलावा विपक्ष के विधायको ने सफाई कर्मचारियों के मांगों पर स्थगन स्वीकार करके चर्चा की मांग की।

उठा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायकों ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए शून्यकाल के दौरान कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाया,लेकिन विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा स्थगन को अस्वीकार किये जाने के बाद विपक्ष ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी,जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही 12.52 बजे से अगले 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

मंत्रियों और भाजपा विधायकों के बीच देखी गई तीखी नोकझोक
इस दौरान सदन में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोक देखने को मिली। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़िया की बात पर अजय चंद्राकर को तकलीफ क्यों होती है। दरअसल चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ ओलिंपिक के संबंध में पूछा था कि इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों का चयन किस आधार पर किया गया है? इस आयोजन में कितने खेल छत्तीसगढ़ के थे और क्या विजेताओं को सरकार नौकरी देगी ?
शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मध्य भी तीखी बहस देखने को मिली। कौशिक ने दुर्ग जिले में मेडिकल मशीनरी खरीदी से जुडी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया, जिसका जवाब देते हुए सिंहदेव ने कहा कि सभी दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, जांच की आवश्यकता नहीं है। मंत्री के इस बयान से सदन में जमकर हंगामा हुआ। इस कारण लगभग प्रश्नकाल 1 घंटे की कार्यवाही के बाद ही खत्म हो गया।

शराब से मिला कितना राजस्व ?
भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने मंत्री कवासी लखमा से लिखित में सवाल पूछा गया कि आबकारी विभाग से कितने राजस्व की प्राप्ति हुई ? बीते 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष 6 फरवरी 2023 तक आबकारी विभाग से किस मात्रा में राजस्व मिला है ,उन्होंने इस संबंध में वार्षिक ब्योरा मांगा। जिसका लिखित जवाब देकर बताया गया कि शराब बिक्री से राज्य में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए राजस्व सरकार के खाते में आया है। यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 के मध्य का है।
Recommended Video

सामने आया बेरोजगारी का आंकड़ा
इसके अलावा भाजपा विधायक रजनीश सिंह के एक सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में जानकारी दी, कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की तरफ से बेरोजगारों का पंजीयन नहीं किया जाता, बल्कि रोजगार हेतु आने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। पंजीकारण केवल 3 वर्ष तक के लिए होता है। इस लिहाज से राज्य में 7 फरवरी 2023 की स्थिति में 18 लाख 79,126 लोग बरोजगार हैं, जिसमे में 2019 से हाल की स्थित में कुल 33,333 लोगों को शासकीय और 50,725 लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलवाया गया है ।
यह भी पढ़ें CG News: रायपुर में होगा SPAIN का TOMATO FESTIVAL, होली से पहले खेली जाएगी












Click it and Unblock the Notifications