CG News: रायपुर में होगा SPAIN का TOMATO FESTIVAL, होली से पहले खेली जाएगी "टमाटर वाली होली"

Chhattisgarh News:रायपुर में आयोजित होने वाले टोमैटो फेस्टिवल में रैन डांस, डीजे, ढोल और फ़ूड जोन से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी। दरअसल यह उत्सव साल स्पेन के विश्व प्रसिद्ध टोमैटिना फेस्टिवल की तर्ज मनाया जा रहा है

TOMATO FESTIVAL IN HOLI: देशभर में रंगो का त्यौहार यानि होली का पर्व आगामी 7 और 8 मार्च को मनाया जायेगा,लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली से पहले ही लाल टमाटर से होली खेली जाएगी। दरअसल 5 मार्च को रायपुर में 10 हजार किलो टमाटर से होली खेली जाने वाली है। एक संगठन में इस दिन टोमैटो फेस्टिवल का आयोजन किया है।

स्पेन का त्यौहार ,रायपुर में होली की बहार

स्पेन का त्यौहार ,रायपुर में होली की बहार

रायपुर में आयोजित होने वाले टोमैटो फेस्टिवल में रैन डांस, डीजे, ढोल और फ़ूड जोन से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी। दरअसल यह उत्सव साल स्पेन के विश्व प्रसिद्ध टोमैटिना फेस्टिवल की तर्ज मनाया जा रहा है।

जिसमे लोग टमाटर से होली खेलेंगे। ज्ञात हो कि स्पेन में भी रंगों का उत्सव मनाया जाता है, जो कि हमारे होली पर्व जैसा ही होता है। स्पेन के रंग उत्सव को ला टोमाटीना कहा जाता है। इस त्यौहार में वहां लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर एक दूसरे पर टमाटर फेंककर एकदूसरे को रंगते हैं।

प्री होली सेलिब्रेशन में होगा हर्बल गुलाल का उपयोग

प्री होली सेलिब्रेशन में होगा हर्बल गुलाल का उपयोग

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित विसलिंग वुड गार्डन में यह खास आयोजन किया जायेगा,जिसे टोमेटो फेस्टिवल और प्री होली सेलिब्रेशन का नाम दिया गया है.
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में टमाटर के अतिरिक्त 2 हजार किलो फूलों से तैयार हर्बल गुलाल भी इस्तेमाल होगा। वही आसपास के किसानों से टमाटर खरीदकर इस उत्सव में इस्तेमाल किया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि किसानों को मिलने वाले लाभ को देखते हुए आम लोगों ने भी इस आयोजन में आर्थिक सहयोग किया है।

टमाटर की होगी होली, किसानों को होगा फायदा

टमाटर की होगी होली, किसानों को होगा फायदा

आयोजकों ने बताया कि टोमेटो फ्रेस्टिवल में लाइव संगीत और फूड फेस्ट भी होगा। इस आयोजन में बच्चे और बुजुर्ग हर उम्र वर्ग के लोग शामिल होंगे। पंजीयन के लिए 8815042225 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजन को वृहद रूप देने के लिए 10 हजार किलो टमाटर प्रदेश के किसानों से ही खरीदे जा रहे हैं। पैदावार अधिक होने की वजह से किसान कम कीमत में टमाटर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। फेस्टिवल की वजह से किसानों को फसल को अच्छी कीमत पर बेचकर फायदा मिल रहा है।

Recommended Video

    Holi 2023: UP के Gorakhpur में बिक रही बाबा बुलडोजर वाली पिचकारी | वनइंडिया हिंदी
    हर साल होगा आयोजन

    हर साल होगा आयोजन

    वैसे पूरे भारत में होली के अवसर पर रंगों की धूम देखी जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली को लेकर कई मान्यताएं हैं। ऐसे में स्पेन की होली का भारत में बढ़ता चलन भारतीय त्योहारों में फ्यूजन का तड़का लगा रहा है। आयोजकों ने बताया कि वह हानिकारक रंगो से बचाने के लिए इकोफ्रेंडली होली को प्रमोट करने के मकसद से हर साल यह आयोजन करवाएंगे।

    यह भी पढ़ें प्रेमिका के बेडरूम में था दूसरी लड़की के साथ, पकड़ा गया,थाने में खुले कई बड़े राज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+