छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सत्ता संगठन में विस्तार, GPM में 4 ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति

GPM CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौर जारी है। इधर प्रदेश कांग्रेस ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कांग्रेस ने चार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का आदेश जारी किया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की तरफ से जारी आदेश के तहत पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन पेंद्रो, गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुद्रिका सिंह सर्राटी, दक्षिण मरवाही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी राकेश मसीह और उत्तर मरवाही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हरीश राय को बनाया गया है।

gpm congress

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जीपीएम जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने 4 कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने जिले की दोनो सीटों कोटा और मरवाही में उम्मीदवार घोषित नही किए हैं।

ज्ञात हो कि मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ,उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए है। इस बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द ही घोषित हो जाएगी।

कांग्रेस 30 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी 15 अक्टूबर को जारी कर चुकी है। शेष 60 प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस टिकट की घोषणा करने वाली है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी ,वही तीन दिसंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में प्रदेश के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव होने हैं ।

यह भी पढ़ें जानिए, CM भूपेश बघेल ने अमित शाह से क्यों कहा? माता सबको आशीर्वाद देती हैं, मंदिर जरूर जाना था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+