Chhattisgarh: बस्तर लोकसभा के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में, 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 अभ्यर्थी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।

ELECTION COMMTION 600 jpg

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। द्वितीय चरण अंतर्गत 4 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल,अपनी सील पर लिखाया मतदान जागरूकता संदेशc

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+