Chattisgarh: मंत्री राजवाड़े ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- वह हो गए थे बेलगाम, हर शिकायत पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की जांच होनी शुरू हो गई है। हाल में ही पीएएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। वही सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि हर शिकायत की जांच करवाई जाएगी। रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी यही बात दोहराई है।

cg news

रविवार को बलरामपुर दौरे पर पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने तेवर दिखाए। उन्होंने बलरामपुर के राजपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार में अधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से बेलगाम हो गए थे , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जमकर अत्याचार हुए हैं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि वर्तमान में बीजेपी सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नही चलेगा और कहीं भी शिकायत मिलती है,तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने अपने हर भाषण में कहा था कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में हुई हर गड़बड़ियों की गंभीरता के साथ जांच करवाई जाएगी। यह भी जानना जरुरी है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार पर शराब घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला और महादेव एप घोटाले समेत कई गड़बड़ियों के आरोप लगवाए थे।

यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, कोरबा में की विकास कार्यों की समीक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+