खुदकुशी से पहले महिला ने ली अपनी सेल्फी फिर नोट में लिखा- 'सौरभ न तो मुझे छोड़ रहा है और न ही जूली को'
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान मृतक पत्नी ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा और कार्रवाई करने की भी विनती की है। साथ ही उसने आखिरी इच्छा जताते हुए यह भी लिखा कि उसकी लाश को उसके परिजनों को सौंपा जाए।

मरने से पहले पति को भेजा व्हाट्सएप मैसेज
यह मामला बीते बुधवार को अंबिकापुर जिले में सामने आया, जहां 27 साल की विवाहित महिला प्रिया सोनी ने बंद कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटककर मौत को गले लगा लिया। मृतका ने मरने से पहले अपने पति को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था। वहीं एक सुसाइड नोट भी लिखा था।

सुसाइड नोट में पति और जूली को ठहराया मौत का जिम्मेदार
इस सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति को बताया है। महिला ने नोट में लिखा कि वह आज सौरभ और जूली की वजह से आत्महत्या कर रही है। क्योंकि सौरभ न तो जूली को छोड़ रहा है और न ही मुझको। साथ ही महिला ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि वह इस तरह से जिंदा नहीं रह सकती है। क्योंकि सौरभ ने मेरी पूरी तरह से जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं अब जीकर भी क्या करूंगी।

अपनी लाश माता-पिता को सौंपने को कहा
जानकारी के मुताबिक, मृतका की एक तीन साल की बच्ची भी है। जो मायापुर में अपने दादा-दादी के पास रहती है। प्रिया ने यह भी लिखा कि उसकी आखिरी इच्छा है कि मरने के बाद उसकी लाश उसके मां-बाप को सौंप दिया जाए। ताकि वह उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

पिता ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं पुलिस ने महिला का शव के साथ उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। जहां जांच में सामने आया कि उसने मरने से पूर्व एक सेल्फी भी खींची है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा-मेरे बेटी सिर्फ और सिर्फ सौरभ की वजह से मरने पर मजबूर हुई है। क्योंकि वो शादी के बाद से उसको मारने-पीटने लगा था। इसके अलावा किसी अन्य महिला से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications