छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव जारी, प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री

PREMSAI SINGH TEKAM: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्‍कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे दिया है,उनके स्थान पर कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे।

CHHATTISGARH MINISTER TEKAM AND MOHAN MARKAM

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव देखने मिल रहे हैं। बीते 36 घंटे में राज्य में कांग्रेस में 4 बड़े बदलाव किए गए हैं। कल ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किये गए कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम को अब तक शिक्षा मंत्री रहे प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बुधवार को ही मोहन मरकाम के स्थान पर बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वही इससे पहले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में महामंत्री, उपाध्‍यक्ष के साथ कुछ पदों पर बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें जानिए कौन हैं दीपक बैज? जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले मिली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+