CGPSC Prelims Result 2023 जारी, यहां देखें नतीजे
CGPSC ने सभी परिणाम को एक ही दिन गुरुवार को जारी कर दिया था।

CGPSC: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने साल 2022 की स्टेट सर्विस एग्जाम के प्री के नतीजे जारी कर दिए हैं । गुरुवार को इसके साथ ही पांच और भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए। एक साथ कुल 6 नतीजों को देखकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी हैरान हैं, CGPSC ने सभी परिणाम को एक ही दिन गुरुवार को जारी कर दिया।
अभी जारी हुए नतीजों में स्टेट सर्विस 2022 एग्जाम प्री, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर एग्जाम, साइंटिफिक ऑफिसर (बायो केमिस्ट्री फिजिक्स) एग्जाम, फिजियोथैरेपिस्ट एग्जाम, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम और सिविल जज (एंट्री लेवल) [परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
राज्य सर्विस की मुख्य परीक्षा 15 जून से
डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे 19 विभागों के कुल 210 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई। 12 फरवरी को यह परीक्षा ली गई थी। अब इसके आगे की चरण के लिए 3095 अभ्यर्थियों को चुना गया है । मेंस की परीक्षा 15, 16, 17, 18 जून को आयोजित होगी। इसके लिए 18 से 25 मई तक ऑनलाइन एप्लिकेशन लिए जाएंगे।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पर जानकारी
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के 132 पदों पर 15 सितंबर 2022 को लिखित परीक्षा ली गई थी । अब 331 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है । 12 जून को यह साक्षात्कार होगा इसके लिए पृथक से टाइम टेबल सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
6 साइंटिफिक ऑफिसर का चयन
वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान भौतिकी रसायन और पुलिस विभाग की परीक्षा कुल 23 पदों के लिए 16 अक्टूबर 2022 को ली गई थी । अब इसके लिए 36 उम्मीदवारों का चयन किया गया है । इंटरव्यू 6 जून को होना है टाइम टेबल अलग से सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
फिजियोथैरेपिस्ट के लिए 5 जून को इंटरव्यू
छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग में फिजियोथैरेपिस्ट के 15 पदों पर 15 सितंबर 2022 को रिटन परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में चयनित 33 उम्मीदवारों का इंटरव्यू 5 जून को लिया जाएगा। इसके लिए टाइम टेबल सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जारी होंगे।
कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 21 पोस्ट पर परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को ली गई थी। अब आगे की प्रक्रिया के लिए 57 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 8 जून को इस भर्ती के लिए साक्षात्कार होना है,जिसकी समय सारणी टाइम टेबल CGPSC की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
सिविल जज (प्रवेश स्तर )
सिविल जज की प्रवेश परीक्षा कुल 48 पदों पर ली गई थी, 26 फरवरी को हुई इस परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं । आगे मुख्य परीक्षा के लिए 521 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया गया है । मेंस यानी की मुख्य परीक्षा 13 जून को आयोजित है । इसके लिए 18 से 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
ऐसे देखें रिज़ल्ट
स्टेट सर्विस एग्जाम प्री, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, सिविल जज एंट्री लेवल परीक्षाओं के परिणाम छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। रिजल्ट में कैंडिडेट के रोल नंबर का उल्लेख किया गया है । यह रिजल्ट छत्तीसगढ़ पीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें CG News: जेल में बंद पापा को मिस कर रही थी टॉपर बच्ची सानिया मरकाम, SP अभिषेक पल्लव ने करवाई मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications