CGBSE Result: रायगढ़ की विधि भोसले बनी 12th Topper, बनना चाहती हैं कृषि वैज्ञानिक
Vidhi Bhosle: रायगढ़ के प्राइवेट अभिनव स्कूल की छात्रा विधि भोंसले ने 498 अंक लाकर 12वीं बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल करके अपने शहर और परिजनों को गौरवान्वित किया है।

CG Board Result 2023 Toppers: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिया है। 10 वीं कक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने 98.83% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है. वही 12वीं कक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20% अंकों के साथ टॉप किया है। विधि भोसले अभिनव विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल पुसौर की छात्रा है। कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक बनना चाहती है।
रायगढ़ शहर से 16 किलोमीटर दूर पुसौर अंचल के प्राइवेट अभिनव स्कूल की छात्रा विधि भोंसले ने 498 अंक लाकर 12वीं बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल करके अपने शहर और परिजनों को गौरवान्वित किया है। विधि भोसले एग्रीकल्चर विषय की छात्रा हैं। स्कूल के प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी ने जानकारी दी कि विधि के पिता- बासुदेव भोसले ग्रामीण परिवेश में खेती- किसानी का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त परिवार 4 भाई बहन का है, जिसमें विधि सबसे छोटी है।
विधि का कहना है कि उसने पूरे सालभर नियमित पढ़ाई शुरू की है और उसे स्कूल शिक्षकों के साथ घर में भी पढ़ाई में बहुत सहायता मिली। विधि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन के साथ शिक्षकों को देते हुए बताया कि प्रतिदिन 7-8 घंटे की पढ़ाई किया करती थी। इसके साथ ही अच्छे नतीजे हासिल नहीं कर पाने वाले सहपाठियों से वह कहती हैं कि अगर आपने अच्छे से मेहनत की है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, CM भूपेश बघेल ने दी छात्रों को बधाई












Click it and Unblock the Notifications