CG Weather Update: अफसोस हवाओं ने छत्तीसगढ़ को कंपाया, मैंडूस से बस्तर में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर से आ रही अफसोस हवाओं के कारण ठंड बढ़ने के साथ-साथ, यहां मैंडूस तूफान का असर भी देखा जा रहा है। इससे बस्तर क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

chhattisgarh weather

Chhattisgarh Weather Update दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मैंडूस तूफान का आंशिक असर अब छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा है। यह तूफान अब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दो दिनों तक सुबह बादल छाए रहने के बाद उत्तर से आ रही ठंडी अफसोस हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ रही है। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे है।

chilfi

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, चिल्फी घाटी में पहुंचे पर्यटक
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडे अफसोस हवा का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को स्वेटर और जैकेट निकालने पर मजबूर कर दिए। मैदानी क्षेत्र में भिलाई दुर्ग शहर के टाउनशिप में जहां लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आ रहें हैं, तो वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी पर ठंड में जमी सुनहरी ओस की बूंदे मौसम को और भी खुशनुमा बना रही है। जिसके कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहें हैं।

cg weather

बस्तर संभाग में हल्की बारिश की संभावना
मौषम विभाग के अनुसार 10-11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें,, Delhi Weather: सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में जहरीली हो रही हवा, AQI 332, न्यूनतम तापमान 8 °C

कोरिया और नारायणपुर में 6 डिग्री तक लुढ़का पारा
प्रदेश में आज सबसे कम तापमान नारायपुर में 6.7 और कोरिया जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में आज सुबह मैदानी इलाकों में सबसे अधिक ठंडा दुर्ग-भिलाई रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। जबकि राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.8, बिलासपुर 10.8, माना 12.2 और 27.2 और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों और धान खरीदी केंद्रों में अलर्ट जारी करते हुए सलाह दी है। कि किसान धान को सुरक्षित स्थानों पर रखें। धान खरीदी केंद्रों में धान को ढंकने समुचित व्यवस्था कर लें। गोभी टमाटर जैसे सब्जी वर्गीय फसलों की जल्द से जल्द तोड़ाई करें, मौसम में नमी की वजह से दलहन, तिलहन एवं सब्जी वर्गीय फसलों में माहू के प्रकोप की आशंका है इसलिए लगातार फसलों की निगरानी रखें।

चक्रवाती तूफान मैंडूस पड़ेगा कमजेर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान मैंडूस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय था, जो अब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसकी स्थिति दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिति 9.7 डिग्री, चेन्नई से दक्षिण पूर्व की ओर 520 किलोमीटर दूर स्थित है। 9 दिसंबर की सुबह तक इसकी प्रबलता बनी रहेगी। उसके बाद यह कमजोर होते मध्य रात्रि में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश और श्रीहरिकोटा मछलीपट्टनम के पास पहुंचेगी। भूमि पर पहुंचते समय इसके हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+